Category Archives: भागलपुर

नवगछिया एसडीओ नें कराया प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अर्मयादित भाषा बोलने व धमकी देने का आरोप लगाया हैं हैं। अनुमंडल पदाधिकारी के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें गोपालपुर थाना के सैदपुर निवासी राजेश कुवंर को नामजद आरोपित बनाया हैं। बताया गया कि फोन पर राजेश कुवंर ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध नहीं करवाया हैं वहीं इस बातचीत के दौरान अर्मयादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि मैं उपमुख्यंत्री तारकिशोर प्रसाद से कहकर आपका तबादला करवा दूंगा। वहीं विधायक गोपाल मंडल के विरूद्ध भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। DESK 04

शांति पूर्ण पंचायत चुनाव कराने को लेकर नवगछिया एसडीपीओ ने की अपराध गोष्ठी ||GS NEWS

DESK 040

चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने अपराध गोष्ठी आयोजित किया। उन्होंने बताया कि संगीन कांडों में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए सभी थानाध्यक्ष को कहा गया हैं। चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों पर सीसीए थ्री के तहत कार्रवाई की जायेगी। सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने एवं जेल से छूट जमानत पर बाहर आए अपराधियों ने निगरानी रखने को कहा। यदि वे आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके जमानत रद्द करने के लिए प्रपत्र तैयार करे उसे न्यायालय भेज दिया जायेगा। हाइवे पर लूट की घटनाओं को रोकने के लिए गश्ती करे। पेट्रोल पंप, बैंक की नियमित जांच करें। मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भरत […]

नवगछिया में नए अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया योगदान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल में नए अनुमंडल पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के यतेंद्र कुमार पाल ने योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान एसडीओ अखिलेश कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नए एसडीओ को बुके देकर स्वागत किया गया वही पुराने एसडीओ को अंगवस्त्र एवं फूलमाला देकर भावभीनी विदाई दी गयी। मौकेपर एसडीपीओ दिलीप कुमार,डीसीएलआर परमानंद साह,पीजीआरओ मनोज कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर नए एसडीओ को नवगछिया की भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी गयी वही पुराने एसडीओ के कार्यकाल को सराहा गया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने नवगछिया में होने वाले भूमि विवाद को अनुमंडल में सप्ताह में एकदिन बैठकर सुलझाने की बात कही। DESK 04

नवगछिया : महा टीकाकारण अभियान को लेकर नवगछिया पीएचसी में बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पीएचसी में दूसरा महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि 6 सितंबर को आयोजित होने वाले दूसरा टीकाकरण अभियान को लेकर प्रत्येक सेंटर पर आशा कार्यकर्ता, सेविका और जीविका दीदी द्वारा मोबिलाइजेशन का काम किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारी पूरे दिन अभियान की मॉनीटरिंग करते रहेंगे। महा टीकाकरण अभियान में सभी आशा, सेविका, जीविका दीदी और एएनएम की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि 40 स्थानों पर टीकाकरण होना है। इस कार्य को शत प्रतिशत संपन्न कराने के लिए सेविका, शिक्षक, […]

रंगरा : तीनटंगा दियारा में हो रहे कटाव को ले उद्योग मंत्री को सौंपा आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

बिहार के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन अपने कार्यकर्ताओं की मांग पर बीते शनिवार को नवगछिया स्थित मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसी क्रम में नवगछिया अनुमंडल स्थित रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत में हो रहे भीषण कटाव को रोकने के लिए पंचायत के मुखिया भोला मंडल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर आवेदन सौंपा। रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के आधे दर्जन गांवों के बड़ी आबादी इन दिनों कटाव के कारण भयभीत हैं। जबकि अब तक इन पंचायतों के 50 से अधिक परिवार विस्थापित होकर कहीं अन्यत्र चले गए हैं। साथ ही सैकड़ों परिवार यहां से पलायन करने की तैयारी में लगे हुए हैं। […]

नवगछिया पुलिस ने ढ़ाबा बंजारा के पास मानसिक रूप से विछिप्त युवक का शव बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस ने ढ़ाबा बंजारा के पास गढ़े के पानी युवक का शव बरामद किया। मृतक की युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के ही दोनियाटोला तेतरी निवासी कैलाश सिंह के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई हैं। गाय भैस चराने वाले ने गड्ढे में युवक का शव देखा। इसकी सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पानी से शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल पहुंच कर परिजनों ने शव की शिनाख्त गोविंद कुमार के रूप में किया। भाई संजय कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व शाम में गोविंद कुमार डिब्बा लेकर शौच करने के लिए गया था। लेकिन वह वापस नहीं आया। […]

नवगछिया : जल स्तर बढ़ने के बाद फिर से होने लगे पुराने जगहों पर पहुंचा पानी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियागंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद फिर से अलग-अलग इलाकों में बाढ़ का पानी घरों एवं दरवाजों पर पहुंचने लगा है मालूम हो कि पिछले एक पखवारे से बाहर के कारण लोग हलकान परेशान हो चुका था लेकिन अचानक जलस्तर कमी होने के बाद बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ था धीरे-धीरे लोग अपने अपने घरों में पहुंचने लगे थे. लेकिन पिछले 5 दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से फिर से सड़क एवं घरों पर पानी पहुंचने लगा है इस्माइलपुर गोपालपुर के कई सड़कों पर फेंक पानी हो जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गया है ऐसे पहले ही प्रखंड मुख्यालय से लेकर के अन्य जगहों पर बाढ़ की स्थिति के कारण कार्यालय […]

नवगछिया : इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में चार सेंटीमीटर की वृद्धि, दहशत में तटवर्ती गाँव के लोग ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाइस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर में चौबीस घंट में चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।जलस्तर में वृद्धि होने के कारण तटवर्ती गाँव के लोगों में दहशत व्याप्त होने लगा है. क्योंकि पुनः घरों में बाढ के पानी के प्रवेश करने की संभावना से बाढ पीडितों के समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. पशुपालकों के समक्ष पशु चारे का संकट उत्पन्न हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 77 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. शुक्रवार की शाम को गंगा नदी 32.37 मीटर पर बह रही है. DESK 04

गोपालपुर विधायक मामले में दिल्ली जीआरपी में प्रह्लाद पासवान नें किया केस, कहा सभी थे नशे में चूर, किया गुंडागर्दी ||GS NEWS

DESK 040

बीती गुरुवार की रात पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सिर्फ जांघिया औऱ गंजी पहन कर घूम रहे जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल की तस्वीरें पूरे देश में वायरल है. वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के जीआऱपी थाने में आज दर्ज हुई एफआईआऱ ने विधायक के नंगे घूमने के पीछे की कहानी सामने ला दी है. बिहार के ही जहानाबाद के रहने वाले प्रहलाद पासवान नाम के युवक ने दिल्ली जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस एफआईआर में विधायक गोपाल मंडल की करतूत की पूरी कहानी बतायी गयी । दिल्ली जीआऱपी में प्रहलाद पासवान ने जो बयान दर्ज कराया है उसके मुताबिक वे 2 सितंबर को 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना […]