Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : रवि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और प्रिंस जिला संयोजक बने ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने संगठन विस्तार करते हुए नवगछिया जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार को उनकी कर्तव्यनिष्ठता और सक्रीयता को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंप दी है. वहीं प्रिंस पटेल को नवगछिया जदयू मीडिया सेल जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिली है. दोनों युवा चेहरे हैं और काफी सक्रिय हैं. ज्ञात हो कि रवि कुमार दो बार मीडिया सेल जिला संयोजक रहे, 2019 में सर्वश्रेष्ठ जिला संयोजक का सम्मान मिला और फरवरी 2021 से मुख्य जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वहीं प्रिंस पटेल छात्र जदयू नगर अध्यक्ष, कार्यकारी छात्र जिलाध्यक्ष और सह मीडिया सेल जिला संयोजक की। जिम्मेदारी निभा चुके हैं. मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज […]

रंगरा : भवानीपुर गांव से विवाहिता के साथ बच्चे का अपहरण, पति ने दिया थाने में आवेदन || GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के बमबम यादव ने अपनी पत्नी अंजली देवी और दो वर्षीय पुत्र किशन का अपहरण कर लिए जाने की शिकायत शनिवार को रंगरा पुलिस से किया है. इस बाबत बमबम ने नाथनगर के करैला चौक निवासी छोटू शर्मा और शुभम कुमार को नामजद भी किया है. बमबम का कहना है कि 19 जुलाई को वह काम करने नवगछिया के धोबिनीया गांव गया था. जब सात बजे लौट कर आया था उसके घर मे उसकी पत्नी और बच्चे नहीं थे. आस पास के लोगों से पता चला कि वह दो लड़कों के साथ शाम चार बजे गांव से बाहर जा रही थी. बमबम का कहना है कि जब वह नाथनगर में रहता […]

नवगछिया : गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शिष्यों ने किए कई आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : नवगछिया में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर धार्मिक आयोजन किये गए हैं. शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर नगरह गांव में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया. नगरह विषहरी मंदिर में पंडित सुशील झा, प्रभाष झा, लखन पांडेय द्वारा गुरू पादुका पूजन किया गया. मंदिर परिसर में एक दिवसीय व्यास कथा सह भजन संध्या कार्यक्रम के मौके पर कथावाचक मांगन जी महाराज, मानस मर्मज्ञ, चन्दकांत जी द्वारा कथा प्रवचन किया गया. गुरु माता के द्वारा उपस्थित कलाकार बलवीर सिंह बग्घा, अरूण सिंह, बादल कुमार, पवन दूबे, राजू तिरपाल, दिलीप पोद्दार, चंदन, कुंदन, माधवानंद ठाकुर, अर्पण पांडे, गुलशन, राजू आर्ट, केशर सिंह को आशीर्वाद दिया गया. मौके पर प्रसाद का […]

नवगछिया : डीआईजी ने नये पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

–    जल्द ही नये पुलिस लाइन में शुरू होगा बैरक निर्माण  नवगछिया : भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी  ने शुक्रवार को नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग बस स्टैंड स्थित नये पुलिस लाइन का निरीक्षण किया है. डीआईजी ने यहां पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए बनाये गये पालना घर, निर्माणधीन बैरक और पूरे परिसर का जायजा लिया. डीआईजी ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए बनाये गये पालना घर की तारीफ भी की. डीआईजी ने मौके पर ही नवगछिया के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा भी की. इस क्रम में उन्होंने नवगछिया में पिछले दिनों हुए बड़े कांडों में पुलिस द्वारा की गयी अब तक कार्रवाई की समीक्षा की गयी और मामले में आवश्यक निर्देश भी दिया गया. अच्छा काम करने वाले […]

भागलपुर : तीसरे लहर के लिए तैयार है स्वास्थ्य विभाग ||GS NEWS

DESK 040

 भागलपुर के सीएस उमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है. आक्सीजन प्लांट का काम अंतिम चरण में है तो दूसरी तरफ बेड भी तैयार रखने का निर्देश दिया गया है. सीएस ने कहा कि फिलहाल ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लें और ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोरोना जांच हो इसके लिए विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है. सीएस ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डा बरूण द्वारा अस्पताल के बदलाव के लिए किये गये कार्यों की वे जांच करने आये थे. उन्होंने नवगछिया पीएसची में पदाधिकारियों के साथ बैठक पर सभी बिंदुओं पर विचार किया गया है. डा बरूण द्वारा किये गये निजी स्तर पर खर्च की […]

नवगछिया : अब पोस्टमार्टम हाउस में स्वीपर और मृतक के परिजनों के बीच पैसे को लेकर नहीं होगी किचकिच, रकम देगा स्वास्थ्य विभाग || GS NEWS

DESK 040

–    अनुमंडल अस्पताल पहुंचे सीएस ने डीएस को दिया आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश–    सीएस ने डा बरूण द्वारा किये गये कार्य का किया अवलोकन, पूर्व में खर्च किये गये पैसे डा बरूण को दिये जायेंगे नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों और स्वीपर की किचकिच अब हमेशा के लिए खत्म होने जाने की उम्मीद जगही है. शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे भागलपुर के सीएस डा उमेश शर्मा ने इस समस्या पर कहा कि स्वीपर को अब पैसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया जायेगा. उन्होंने मौके पर ही मौजूद नवगछिया अस्पताल के उपाधीक्षक डा अरूण कुमार सिन्हा को मामले को आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है. मालूम हो कि अक्सर देखा जाता है कि […]

नवगछिया : दहेज में एक लाख रूपये और मोटरसाइकिल नहीं देने पर विवाहिता को घर से भगाया ||GS NEWS

DESK 040

–    नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय पहुंची पीड़िता नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव से दहेज नहीं देने पर विवाहिता को घर से भगा देने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत विवाहिता गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव निवासी मो जुबेर की पुत्री 22 वर्षीय गुलसफा खातून ने अपने पूर्णियां जिले के मीरगंज बाजार इमली टोला निवासी पति मो रिजवान, ससुर मो मोबारक, सास जुलेखा खातून, देवर मो इमरान, ननद रजीना खातून, सुलेखा खातून पर दहेज के. रूप में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रूपये की मांग करने और मायके वालों द्वारा देने में असमर्थता जाहिर करने पर तरह तरह की प्रताड़ना देने और ससुराल से भगा देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया के एसडीपीओ कार्यालय पहुंच कर लिखित […]

नवगछिया में गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी ||GS NEWS

DESK 040

गुरू पूर्णिमा महोत्सव नवगछिया सहित आसपास के इलाके में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,स्वामी आगमानंद जी महाराज के गुरूगेह नगरह में सनातन सेवा समीति एवं विषहरी मंदिर पूजा समीति के सदस्यों के साथ ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा भाव से एक दिवसीय कार्यक्रम को विषहरी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जायेगी। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन जारी निर्देश का पालन करते आयुष काढ़ा, अल्प प्रसाद की व्यवस्था की गई है, संध्या में भजन गायक बलवीर सिंह बग्घा,अर्पण पांडेय, पवन दूबे, माधवानंद ठाकुर, कुंदन, चंदन, राजू, रविश आदि कलाकारों के द्वारा मधुर भक्ति कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। वहीं शिव शक्ति योगपीठ में आचार्य, पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया […]

बिहपुर प्रखंड के दो – दो विद्यालय का ताला तोड़ चोरी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय गौरीपुर लत्तीपुर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों द्बारा विद्यालय के कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया हैं जिसको लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने मामला दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया हैं। जिसमें बताया की अज्ञात चोरों द्बारा छत के ऊपर से ताला तोड़कर अंदर घुसकर कर कंप्यूटर के रूम का ताला तोड़कर चार मॉनिटर एवं एक 40 इंच का एलइडी टीवी की चोरी कर लिया हैं। इस चोरी की सूचना पर बिहपुर पुलिस ने विद्यालय पहुंच कर सघन पड़ताल किया. उधर मध्य विद्यालय गौरीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार के ने भी अज्ञात चोरों के खिलाफ विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले को लेकर केस दर्ज […]

भागलपुर सोना लूट कांड मुख्य आरोपी बिट्टू सहित दो शातिर अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर के अमरपुर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे अपराधी दो देशी कट्टा, 11 गोली, 250 ग्राम गांजा, चिलम व एक डीवीएस मोटरसाइकिल किया बरामद नवगछिया : भागलपुर में हुए सोना लूट कांड मामले के आरोपी बिट्टू चौधरी सहित तीन अपराधियों को नवगछिया पुलिस ने अवैध हथियारों साथ गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशन में बुधवार की रात बिहपुर, खरीक और झंडापुर थाना पुलिस के द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है. गिरफ्तार अपराधियों में एक आरोपी सोनवर्षा निवासी बिट्टू चौधरी, गोपालपुर थाना क्षेत्र के डीमहा निवासी कुख्यात अपराधी छोटुवा का भांजा दिलखुश कुमार एवं नवगछिया तेतरी निवासी सोनू कुमार शामिल है. इस कार्रवाई के दौरान […]