Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पथ पर एक लावारिस ट्रक से 4300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद ||GS NEWS

DESK 040

देर रात परवत्ता थाने के चल रही थी शराब की गिनती नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पथ पर वैभव हॉटल के पास गुरुवार को देर रात एक लावारिस ट्रक से पुलिस ने तकरीबन 43 सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. देर रात परवत्ता थाने में शराब के बोतलों की गिनती जारी थी. जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि तकरीबन 4300 लीटर अंग्रेजी शराब है. जिसमें 496 कार्टन में 750 एमएल वाला एक सौ कार्टन, 375 एमएल का 137 कार्टन, 180 एमएल का 259 कार्टन शराब है. मामले में उत्पाद विभाग और परवत्ता पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हॉटल वैभव के पास लावारिस अवस्था में ट्रक को छोड़ […]

नवगछिया : ननिहाल से शादी की नीयत से इस्माइलपुर की लड़की का अपहरण ||GS NEWS

DESK 040

पिता ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी नवगछिया – इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का अपहरण खरीक प्रखंड के एक गांव स्थित उसके ननिहाल से गुरुवार को हो गया है. घटना की बाबत लड़की के पिता ने परवत्ता थाने में शादी की नीयत से पुत्री का अपहरण कर लिए जाने और कहने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में लड़की के ननिहाल के एक युवक समेत छः ग्रामीणों को नामजद किया गया है. मामले में परवत्ता थनाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. हर हालत लड़की की सकुशल बरामदगी की जाएगी. DESK 04

नवगछिया : नेपाली दंपत्ति के पुत्र के बरामदगी की जगी आस, एसपी के निर्देश पर परवत्ता थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नेपाल के हवलदार जितेंद्र यादव और उसकी पत्नी कुसुम दास के अपहृत पुत्र के बरामदगी की आस जगी है. गुरुवार को परवत्ता थाने में एसपी नवगछिया सुशांत कयमार सरोज के निर्देश पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नवगछिया एसपी ने कहा कि गुरुवार को पुलिस ने आरोपी श्रवण मल्लिक के संभावित ठिकाने पर छापेमारी की है. एसपी का दावा है कि हर हालत दंपत्ति के बच्चे को बरामद किया जाएगा और आरोपी श्रवण मल्लिक को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. एसपी ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का था. पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही है. दूसरी तरफ आठ दिनों से मामले में कोई कार्रवाई नहीं किये जाने की बाबत एसपी नवगछिया सुशांत […]

नवगछिया : बेल पर छूटा था दिलखुशबा, बेल कैंसिलेशन के लिये पुलिस करेगी प्रयास || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा दिलखुश एक शातिर अपराधी है. नवगछिया थाना क्षेत्र में ही हुए एक हत्या मामले में वह पिछले दिनों जेल में था लेकिन जमानत मिलते ही वह फिर से अपराध की दुनियां में सक्रिय हो गया और हथियारों के साथ रंगे हाथ दबोचा गया. एसपी ने कहा कि दिलखुश के बेल कैंसिलेशन की दिशा में पुलिस पहल करेगी. एसपी ने कहा कि बांकी अन्य दो अपराधी भी शातिर हैं. दोनों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की नजर वैसे अपराधियों पर है जो जमानत पर बाहर हैं . और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं. ऐसे लोग या तो समाज की मुख्यधारा में रहें नहीं […]

भागलपुर : विकास कार्यों की उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा, दिये कई निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा की, उपमुख्यमंत्री ने विकास कार्य एवं राजस्व संग्रह के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ली और जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों में परियोजना से संबंधित अधिकारियों के द्वारा कोताही बरतने, जिले में एनएच की बदतर स्थिति, भागलपुर शहरी क्षेत्र में पार्किंग नहीं होने से लोगों को होने वाली परेशानियां और कटाव के कारण कई गांव के अस्तित्व पर मंडराते खतरे को लेकर उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया तार किशोर […]

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही धसान होने से किसान परेशान ||GS NEWS

DESK 040

पिछले कई दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ स्पर संख्या तीन व चार के बीच रुक रुक कर धसान होने से किसानों की फसल लगी उपजाऊ जमीन नदी में समाते जा रही है और नदी तटबंध की ओर बढते जा रही है। जिस कारण तटवर्ती गाँव के लोगों की धडकनें तेज होती जा रही हैं। फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर इस्माइलपुर -बिंद टोली में वार्निंग लेबल से 35 सेंटीमीटर दूर है। परन्तु पानी का दवाब विभिन्न स्परों पर बढता जा रहा है। विभागीय अभियंताओं द्वारा सब कुछ सुरक्षित होने की बात कही जा रही है।इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार की शाम को 30.25 मीटर थी जबकि वार्निंग लेबल 30.60 मीटर व […]

नवगछिया : गुरु पूर्णिमा पर साईं पूजन के साथ होगा महाप्रसाद वितरण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शनिवार 24 जुलाई को दिन के 2 बजे से संध्या 5 बजे तक,अनुमंडल के पहले नवनिर्माणधिन भव्य साईं बाबा मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद आगमानंद जी के निर्देशन मै साईं बाबा मंदिर परिसर साईंनगर सहौरा में. मनाया जाएगा। इस पुनीत कार्यक्रम के लिए श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि गुरू का दर्जा भगवान के बराबर है इसी गुरू- शिष्य प्रेम को श्रद्धा भाव के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए भक्तों से मास्क लगाकर व शारिरिक दूरी रखते हुए कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया गया है। साईंनाथ मंदिर स्थित परिसर में सत्संग भजन आयोजन किया जा रहा […]