July 6, 2021
भागलपुर में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण ||GS NEWS
DESK 04प्रकृति का मनुष्य के साथ अन्योन्याश्रय से संबंध है जो मां के गर्व से शुरू होकर मृत्यु तक हर–पल,हर– क्षण साथ निभाता है, इसलिए हम सभी को अपने सांसों के साथी वृक्षों की रक्षा व पौधारोपण करनी चाहिए। यह बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कही। ज्ञात हो कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के तहत भागलपुर जिले के विभिन्न मंडलों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया जबकि भागलपुर शहर में तिलकामांझी व खंजरपुर में पौधारोपण हुआ।जिसमें जिले भर में आम, मोहग्नी, सागवान, जामुन, आवला, वर, पीपल, अमरूद, अशोका ,कटहल आदि के करीब 450 पौधे लगाए गए, वहीं भागलपुर शहर […]