June 24, 2021
नवगछिया : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मनाया बलिदान दिवस || GS NEWS
DESK 04नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा नवगछिया नगर में विभिन्न बुथों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. बुथ नं 40, 41, 58, 63, 64 में कार्यक्रम आयोजित कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, महामंत्री प्रवेश यादव, आइ टी सेल संयोजक सुबोध कुमार, शंभू रजक, नन्हे सिंह, अशोक सिंह, नवीन भगत, राजु साह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. DESK 04