Category Archives: भागलपुर

Noimg

मानसून की पहली बारिश से तपती गर्मी से राहत, लोगों ने ली सुकून की सांस ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में सोमवार को मानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश की पहली फुहारों का दिल खोलकर स्वागत किया। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली, आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश ने न केवल लोगों को गर्मी से राहत दी, बल्कि किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर और भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे आने […]

Noimg

मंदिर में रातोंरात नाबालिग प्रेमिका से युवक की शादी, ग्रामीणों की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बलहा गांव निवासी 18 वर्षीय गुरुदेव कुमार और मथुरापुर बाजार स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले युवक गुरुदेव अपनी प्रेमिका को अपने घर ले गया था। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद लड़की के परिवार ने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई और युवक पर शादी का दबाव डालने लगे। इसी बीच बीती रात गुरुदेव किसी कार्य से मथुरापुर […]

Noimg

नवगछिया के गोपाल ने केला बना दिया ‘हरा सोना’, पेड़ से बना रहे प्लेट और प्लास्टिक का विकल्प ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस मुकाम को हासिल करने में देश के हर नागरिक का योगदान है। लेकिन बात जब विशेष प्रयासों की होती है, तो उनमें से एक हैं भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत ध्रुवगंज गांव निवासी युवा वैज्ञानिक गोपाल जी, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम वेस्ट टू वेल्थ, वोकल फॉर लोकल, सेव नेशन सेव ग्रीन को सच कर दिखाया है। गोपाल जी ने केले के पल्प से पर्यावरण अनुकूल प्लेट, सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प और पेपर जैसे उत्पाद तैयार किए हैं। खास बात यह है कि वे अब सिर्फ केले से नहीं, बल्कि उसके पेड़ यानी ‘थम्ब’ से भी मुनाफे का रास्ता खोल चुके हैं। उन्होंने […]

NAUGACHIA : ग्रामीण चिकित्सक की रहस्यमयी मौत, भागलपुर जाते रंगरा एनएच31 पर हादसे में गई जान || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर ढाला एनएच 31  पर बीती रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है । मामले में मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के आजोह कुप्पा गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक अजय कुमार सिंह की सोमवार देर रात एक संदेहास्पद सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चपर ढाला के समीप  रविवार रात करीब 11 बजे घटी। मृतक अजय कुमार सिंह पेशे से ग्रामीण चिकित्सक थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की रात लगभग 9 बजे घर से निकले थे। वह बाइक (बजाज पल्सर) से भागलपुर स्टेशन दो लोगों […]

Noimg

भागलपुर में विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, 187 एकड़ जमीन ली जाएगी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पास केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ चुकी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना द्वारा कहलगांव प्रखंड के अंतीचक मौजा में जमीन अधिग्रहण हेतु प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस परियोजना के तहत अंतीचक मौजा से 92.15 एकड़ और मलकपुर मौजा से 95.615 एकड़, कुल 187.785 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। अधिग्रहण केवल रैयती और अनावाद सर्वसाधारण की भूमि का ही होगा। एसआईए इकाई द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट से किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचेगा। क्षेत्र में न तो कोई स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, डाकघर, धार्मिक स्थल, खेल मैदान या सरकारी […]

बिहपुर के लत्तीपुर से लापता हुआ 7 वर्षीय आयुष, परिजन बेहाल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत लत्तीपुर वार्ड संख्या 10 निवासी सूरज कुमार का सात वर्षीय पुत्र आयुष कुमार शनिवार को खेलने के लिए घर से निकला, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मासूम आयुष के लापता होने से उसके परिजन गहरे सदमे में हैं। आयुष के पिता हर शाम दरवाजे पर खड़े बेटे की राह तकते रहते हैं, वहीं मां हर आहट पर चौक जाती हैं। बच्चे की मासूम मुस्कान अब केवल तस्वीरों में ही रह गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा खोजबीन जारी है, पर अब परिजन आम लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। यदि किसी को आयुष के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया नीचे दिए गए […]

Noimg

सिंधिया मकंदपुर के लाल शुभम का कमाल, बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर ||GS NEWS

DESK20250

गांव और जिले का नाम किया रोशन तेजस्वी पब्लिक स्कूल के शिक्षक हैं शुभम के पिता सुकेश चौधरी नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकनपुर गांव निवासी शुभम कुमार ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने गांव, परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। शुभम, सुकेश चौधरी के पुत्र तथा भागीरथ चौधरी के पौत्र हैं। शुभम ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़गवासला, पुणे में प्रवेश लिया। चार वर्षों के कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्होंने हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स एकेडमी में दीक्षांत परेड में भाग लिया, जहां उन्हें औपचारिक रूप से फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह के […]