Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर व्यवहार न्यायालय को फिर ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी, न्यायिक कार्य ठप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। एहतियातन न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है तथा पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। न्यायालय परिसर के हर कोने, कक्षों, रिकॉर्ड रूम और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गौरतलब […]

Noimg

मायागंज अस्पताल में फर्जी डॉक्टर बनकर ठगी, परिजनों ने पकड़ा तो मचा हंगामा, आरोपी फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों के परिजनों से ठगी करते हुए पकड़ा गया। आक्रोशित परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि मुख्य आरोपी फरार होने में सफल रहा, जबकि उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के निवासी लाल बाबू नामक वृद्ध पिछले चार दिनों से मायागंज अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं। इसी दौरान अख्तर नामक एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालक वार्ड में पहुंचा और […]

Noimg

भारत–अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील से भागलपुर सिल्क उद्योग को मिला नया अवसर, बुनकरों में खुशी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील तथा अमेरिका की ओर से 25 प्रतिशत टैरिफ हटाने के फैसले पर हस्ताक्षर के बाद टेक्सटाइल और हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस निर्णय का सीधा लाभ बिहार के भागलपुर सिल्क उद्योग को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सिल्क नगरी भागलपुर में इस फैसले को लेकर बुनकरों और निर्यातकों के बीच उत्साह का माहौल है। बुनकर से निर्यातक बने जियाउर्रहमान ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बाजार में भागलपुरी सिल्क और टेक्सटाइल उत्पादों की पहले से ही एक अलग पहचान है। वहां के ग्राहक भागलपुर […]

Noimg

नगर निगम व नगर निकायों की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, टैक्स, स्वच्छता और अतिक्रमण पर सख्त निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में नगर निकायों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर नगर निगम, सुल्तानगंज एवं नवगछिया नगर परिषद के साथ-साथ कहलगांव, पीरपैंती, सबौर, अकबरनगर और हबीबपुर नगर पंचायत की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। होल्डिंग टैक्स की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्रों में खाली जमीन पर नगर निगम में प्रति वर्ग मीटर तीन रुपये, नगर परिषद में दो रुपये और नगर पंचायत में एक रुपये प्रतिवर्ष टैक्स निर्धारित है। वहीं भवनों के लिए मुख्य सड़क और अन्य सड़कों के अनुसार अलग-अलग दरें लागू हैं। जिलाधिकारी ने सभी भवनों की पुनः जांच कराने का निर्देश […]

Noimg

सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

60 से अधिक मामलों पर हुआ विचार भागलपुर। राज्य सरकार के 7 निश्चय–3 के अंतर्गत चल रहे सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान करीब 60 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा और अपनी समस्या रखी, जिसे गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर […]

Noimg

लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध का ध्वस्त हिस्सा एक करोड़ 91लाख से होगा दुरूस्त, हुआ भूमि पूजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर ग्रामीणों ने बिहपुर विधायक का जताया आभार भागलपुर । बिहपुर व खरीक प्रखंड के कई पंचायतों को बाढ़ त्रासदी से बचाने वाला लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध का ध्वस्त हिस्सा एक करोड़ 91लाख से दुरूस्त होगा। रविवार को तटबंध पर भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू होने पर इलाके लाेगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भूमि पूजन के मौके पर संवेदक कार्य एजेंसी के किशोर चौधरी, पंसस प्रतिनिधि राजीव उर्फ नूनू चौधरी, प्रभुनंदन चौधरी आदि ने बताया कि इस जमींदारी गंगा तटबंध के कैंची प्वाईंट पर 106 मीटर व मुन्नी राय के घर के सामने लगभग 250 मीटर ध्वस्त तटबंध पर कार्य होगा। जयरामपुर के कुमार सौरव ने बताया कि इस कार्य में उक्त […]

Noimg

स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समग्र प्रशासनिक एवं सामाजिक दायित्व है: श्रीराम तारिणिकांती || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जिले में स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लेगेसी वेस्ट के निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जिले में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस क्रम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के निदेशक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त एवं जिलाधिकारी, भागलपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि […]

Noimg

भागलपुर संग्रहालय में नवाचार को अपनाते हुए ‘पुस्तकालय’ की स्थापना नए स्तर से की जा रही || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संग्रहालय निदेशालय अंतर्गत भागलपुर संग्रहालय, भागलपुर में नवाचार को अपनाते हुए ‘पुस्तकालय’ की स्थापना नए स्तर से की जा रही है। भागलपुर संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1976 में की गई थी, कई मौकों पर कई विद्वानों ने संग्रहालय को कई पुस्तकें भेंट की तथा कुछ को समय-समय पर पदस्थापित संग्रहालयाध्यक्षों ने भी संकलित की। इस प्रकार भागलपुर संग्रहालय में पुस्तकों के अच्छी-खासी संख्या संग्रहित होती चली गई, किंतु अव्यवस्थित रख-रखाव से यह आमजन के लिए सहजता से उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, तथा भागलपुर संग्रहालय के प्रथम तल के छोटे से कमरे में नामांकित ‘पुस्तकालय एवं वाचनालय’ स्वाभाविक प्रयोग में नहीं आ पा रहा था। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी […]

Noimg

भागलपुर जंक्शन और तीनपहाड़ स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्कर और टिकट दलाल गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जंक्शन क्षेत्र में रेल पुलिस बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने शक के आधार पर युवक को रोका और तलाशी के दौरान उसके बैग से 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 हजार 140 रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने बरामद शराब और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर, रेल पुलिस ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर भी कार्रवाई […]

Noimg

इंटर की परीक्षा देने आए छात्र की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां इंटर की परीक्षा देने आए 18 वर्षीय छात्र की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (18 वर्ष), पिता चितरंजन यादव, निवासी ग्राम छोटी भरगामा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए भागलपुर आया था और वह अपने फूफा संजय यादव, पिता गजल यादव, निवासी ग्राम बाबूपुर तीन नंबर वार्ड, थाना सबौर, जिला भागलपुर के यहां ठहरा हुआ था। जानकारी के अनुसार, […]