Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हुआ आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना कर मानव सेवा और आत्मिक जागरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने बताया कि विवेकानंद जयंती को देश के युवाओं में राष्ट्रभावना और आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में […]

Noimg

जर्जर सामुदायिक चौपाल ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोग घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के नूरपुर पंचायत स्थित हरिजन टोला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब सामुदायिक चौपाल का जर्जर भवन अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हरिजन टोला निवासी किशन दास की पत्नी प्रेमलता देवी, उनकी दो बेटियां — 12 वर्षीय फूल कुमारी, 8 वर्षीय मुन्नी कुमारी तथा 2 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय प्रेमलता देवी अपने बच्चों के साथ चौपाल की छत पर गोबर के उपले बना रही थीं। इसी दौरान भवन की छत अचानक ध्वस्त हो गई और सभी लोग मलबे में दब […]

Noimg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिल्क सिटी पहुंचे संजय सरावगी, राजद पर किया तीखा प्रहार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी सोमवार को पहली बार सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। शहर का वातावरण पूरी तरह भाजपा मय नजर आया। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार उसकी अपनी आंतरिक कमजोरी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से असंतुष्ट थे, जिसका असर सीधे चुनाव परिणामों पर पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के रूप में लगातार मजबूत […]

Noimg

बबरगंज थाना की कार्यशैली पर उठे सवाल, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले में चोरी और जान से मारने की धमकी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित निरंजन प्रसाद साह ने वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित निरंजन प्रसाद साह, पिता स्व. महेश साह, निवासी वारसलीगंज (थाना-बबरगंज) ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को वे अपने परिवार के साथ भाई स्व. कैलाश प्रसाद साह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने मुंदीचक गए थे। 6 जनवरी की शाम जब वे घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और घर से नकद रुपये, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। उन्होंने 7 जनवरी 2026 को बबरगंज थाना […]

Noimg

भागलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बुलडोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी सोमवार को पहली बार सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर टाउन हॉल तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की, जो स्वागत समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। पूरे मार्ग पर भाजपा के झंडे, बैनर और नारों से माहौल पूरी तरह भाजपा मय नजर आया। इसके बाद संजय सरावगी टाउन हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं […]

Noimg

मजदूरी कर घर लौट रहा युवक 11 दिन से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका, प्रशासन से मदद की गुहार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। मजदूरी कर बेंगलुरू से घर लौट रहा एक युवक पिछले 11 दिनों से लापता है। युवक के घर नहीं पहुंचने से परिजनों में गहरा डर और बेचैनी है। परिवार किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है और प्रशासन से युवक की जल्द से जल्द बरामदगी की गुहार लगा रहा है। लापता युवक की पहचान कहलगांव चौधरी टोला वार्ड नंबर 12 निवासी सिद्धार्थ चौधरी (33 वर्ष) के रूप में हुई है। सिद्धार्थ बेंगलुरू में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले अपने घर भागलपुर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। ट्रेन में बैठने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि वह घर लौट रहा है, लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल बंद बताया जा […]

Noimg

आम बगान में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बाखरपुर थाना क्षेत्र के धनपाल टोला स्थित महेश सिंह के आम बगान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव मिला । मृतक की पहचान धनपाल टोला निवासी रामदयाल यादव के पुत्र काबिल यादव (30 वर्ष) के रूप में की गई है। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों के अनुसार, सबसे पहले जब उनकी काबिल यादव के शव पर पड़ी तो वे घबरा गए। परिजनों ने ही शव को नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मामले को लेकर परिजनों के बीच भी अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। मृतक […]

Noimg

सरस्वती पूजा से पहले मूर्तिकारों की बढ़ी मेहनत, ठंड और धूप की कमी बनी बड़ी चुनौती || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा में अब केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भागलपुर और आसपास के इलाकों में मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हालांकि इस बार कड़ाके की ठंड और लगातार धूप की कमी ने उनकी कठिनाइयों को काफी बढ़ा दिया है। मूर्तिकारों का कहना है कि पर्याप्त धूप नहीं मिलने के कारण प्रतिमाओं को सुखाने में काफी समय लग रहा है। नमी बने रहने से मूर्ति की मजबूती और बनावट पर असर पड़ता है, जिससे उन्हें बार-बार मरम्मत और अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। इसके बावजूद मूर्तिकार समय पर सुंदर और आकर्षक प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हुए हैं। इस […]

Noimg

चंपानगर में जद(यू) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान, 250 बुनकरों ने थामा पार्टी का दामन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को चंपानगर स्थित जामा मस्जिद के समीप सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान बुनकर समुदाय के लगभग 250 लोगों ने जद(यू) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए जद(यू) से जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जद(यू) प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष शबाना दाऊद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब आलम विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं प्रदेश महासचिव हसनैन अंसारी, शाबान खान, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ. बी. यास्मीन तथा शमशेर कासमी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए […]

Noimg

ज्योति कला संगम महाविद्यालय में वार्षिक लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। चंपानगर स्थित महाशय ड्योढ़ी परिसर में संचालित तथा प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त ज्योति कला संगम महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत प्रथम वर्ष से पंचम वर्ष तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक लिखित परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा चित्रकला, शास्त्रीय संगीत एवं कथक नृत्य विषयों में दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा का संचालन वीक्षक चंद्रशेखर मिश्र, सूरज कुमार, कौशल किशोर मंडल, ब्रजेश कुमार, नीतीश कुमार, विनोद रवि दास एवं रामचरित्र मंडल की उपस्थिति में अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। केंद्र अधीक्षक चंचल कुमार सिंह ने बताया कि इस सत्र में विभिन्न कला विधाओं में लगभग 400 छात्राओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि आज भी युवाओं में कला […]