Category Archives: भागलपुर

Noimg

ज्योति कला संगम महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन, 90 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। चंपानगर स्थित महाशय ड्योढ़ी परिसर में ज्योति कला संगम महाविद्यालय की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 2025 का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और प्रतिभा के विविध रंग देखने को मिले। उत्सव का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राजीवकांत मिश्रा, अंकित रंजन, डॉ. श्रीकांत मंडल, अपर्णा कुमारी एवं जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के संस्थापक प्राचार्य चंचल कुमार सिंह ने विषय प्रवेश करते हुए महाविद्यालय की स्थापना, उसके उद्देश्य और कला के क्षेत्र में अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्योति कला संगम महाविद्यालय से प्रशिक्षित अनेक छात्र आज राज्य के विभिन्न विद्यालयों में […]

Noimg

सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर/सुल्तानगंज। नगर परिषद सुल्तानगंज के सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंगलवार को हड़ताल का सातवां दिन था, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार से कार्रवाई करने के लिए कहे जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मंगलवार को सफाईकर्मी नगर परिषद सुल्तानगंज कार्यालय पहुंचे थे। विधायक के आश्वासन के बाद भी जब कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार कार्यालय नहीं पहुंचे तो विधायक प्रतिनिधि इंजीनियर सुजीत कुमार और जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश दास ने सफाईकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने […]

Noimg

सीतारामपुर में टेंट हाउस के गोदाम में आगजनी, 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज अंतर्गत वार्ड संख्या 19 स्थित सीतारामपुर गांव में सोमवार देर रात मां सरस्वती टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग लगने की यह घटना रात करीब 11 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है, जिसमें गोदाम में रखा टेंट हाउस का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मां सरस्वती टेंट हाउस के मालिक पंकज कुमार साह ने आरोप लगाया है कि यह आगजनी की घटना हादसा नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात गांव के ही कुछ दबंग युवकों द्वारा धमकी दी […]

Noimg

रिक्शाडीह बस स्टैंड पर अवैध वसूली का आरोप, बस चालकों से प्रति ट्रिप जबरन वसूले जा रहे रुपये || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर में यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बस स्टैंड को एक स्थान से हटाकर बाइपास स्थित रिक्शाडीह में स्थानांतरित किया गया था। प्रशासन की ओर से यहां यात्रियों और बस संचालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन स्थानांतरण के बाद सुविधाएं मिलने के बजाय अब अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बस मालिकों और चालकों का आरोप है कि रिक्शाडीह स्थित बस स्टैंड पर दबंग तत्वों द्वारा खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक बस से हर ट्रिप पर दिन में 150 रुपये और रात में 300 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं। बस मालिकों का कहना है […]

Noimg

सहरसा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सेल टैक्स कार्यालय का चतुर्थ वर्गीय कर्मी 75 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी विभाग ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए सहरसा जिले में सेल टैक्स कार्यालय के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर की गई, जहां आरोपी रिश्वत की राशि लेने पहुंचा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सिमरी बख्तियारपुर निवासी टायर व्यवसायी सिराजुल हुदा से जुड़ा है। पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि उनके बैंक खाते के सेटलमेंट के बदले 75 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही थी। आरोप है कि सहरसा सेल टैक्स कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी शंकर कुमार, संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के कहने पर […]

Noimg

स्वर्गीय मेनुका देवी की पुण्य स्मृति में श्राद्ध एवं शांति भोज का आयोजन, शांति भोज के साथ वस्त्र व कंबल का हुआ वितरण, सबौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रशस्तडीह घोघा में हुआ आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रशस्तडीह घोघा में दिवंगत माता मेनुका देवी की पुण्य स्मृति में श्राद्ध, द्वादशा एवं शांति भोज का आयोजन पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सेवा और सामाजिक दायित्व का भी सुंदर उदाहरण देखने को मिला। आयोजन में आसपास के गांवों के श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माता मेनुका देवी का स्वर्गवास 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को रात्रि 10:06 बजे हुआ था। उनके देहावसान से पूरे परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई थी। दिवंगत आत्मा की शांति एवं पुण्य प्राप्ति के उद्देश्य से पाण्डेय परिवार द्वारा परंपरानुसार श्राद्ध […]

Noimg

भारत ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन में पुरुष व महिला दोनों वर्गों का खिताब जीता || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अव्वल रहकर खिताब अपने नाम किया। बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में संपन्न इस चैंपियनशिप के फाइव्स इवेंट के अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को लगातार दो सेटों में 35-10 और 35-16 से हराया। महिला वर्ग में भी भारत ने श्रीलंका को 35-13, 35-13 से पराजित कर विजेता टीम बनकर चैंपियनशिप समाप्त की। इस प्रकार श्रीलंका दोनों वर्गों में उपविजेता रही, जबकि नेपाल और भूटान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। चैंपियनशिप के डबल्स और मिश्रित युगल इवेंट का खिताब भी भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। इस दौरान पुरुष टीम की ओर से के अरुण कुमार, दीपक […]

Noimg

भागलपुर के कथक गुरु निभाष मोदी: युवा पीढ़ी को शास्त्रीय नृत्य से जोड़ने में अग्रणी, जल्द होगी पुस्तक “कथक : योग व साधना” की लोकार्पण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक को जन-जन तक पहुँचाने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भागलपुर के प्रसिद्ध कथक गुरु निभाष मोदी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्षों से कला-साधना में रत निभाष मोदी न केवल कथक की शास्त्रीय परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं को नृत्य के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना की दिशा भी प्रदान कर रहे हैं। निभाष मोदी भागलपुर के साथ-साथ नवगछिया, पूर्णिया, पटना सहित बिहार के कई जिलों में कथक नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने कथक नृत्य की विधिवत शिक्षा प्राप्त की है। इनमें से कई विद्यार्थी आज विभिन्न सरकारी विभागों में सेवा दे रहे हैं और […]

Noimg

सुल्तानगंज में रंगदारी मामले का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक नेटवर्क की जांच तेज|| GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सुल्तानगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को सुल्तानगंज के घाट रोड इलाके में रंगदारी मांगने और अवैध हथियार से जुड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा (कारतूस) भी बरामद किया था। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की जांच के क्रम में घाट रोड, सुल्तानगंज निवासी मनोहर मंगल के पुत्र चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद की गई गहन पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। […]

Noimg

प्रस्तावित मॉडर्न पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर हरिनकोल पंचायत में अनोखा विरोध, मुखिया व ग्रामीणों ने किया श्रमदान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत में प्रस्तावित मॉडर्न पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम सभा में मुखिया दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायत और ग्रामीणों की बातों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है तथा नियमों की अनदेखी कर भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के निर्णयों की अवहेलना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। […]