Category Archives: भागलपुर

Noimg

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर/मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनकुंडा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशल ठाकुर, पिता शैलेंद्र ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कौशल ठाकुर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, कौशल ठाकुर ड्यूटी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर धनकुंडा लौट रहे थे। इसी दौरान बांका जिले के संग्रामपुर–पसिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कौशल ठाकुर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल युवक को पहचान लिया और […]

Noimg

जीवन जागृति सोसायटी ने डीएवी पब्लिक स्कूल में दिया सीपीआर प्रशिक्षण, करीब हजारों बच्चों को मिला जीवन रक्षक ज्ञान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में जीवन रक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। जीवन जागृति सोसायटी द्वारा लगातार चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में डीएवी पब्लिक स्कूल, भागलपुर में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं को सीपीआर का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सक्षम बन सकें। कार्यक्रम के दौरान जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बच्चों को सीपीआर की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाए, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से […]

Noimg

स्मार्ट सिटी का तमगा, लेकिन स्मार्ट बस स्टैंड नदारदमूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्री परेशान, बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : स्मार्ट सिटी का दर्जा पाने वाले भागलपुर शहर में आज तक एक भी आधुनिक और सुविधायुक्त स्मार्ट बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है। तिलकामांझी स्थित सरकारी बस अड्डा आज भी बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है, जहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। बस अड्डे पर न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, न ही स्वच्छ शौचालय और न ही बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध है। बस अड्डे का पूरा परिसर गंदगी और कूड़े-कचरे से भरा हुआ है। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। सरकार द्वारा हाल के वर्षों में शुरू की गई नई बसें और पिंक बसें भी इसी गंदे परिसर में खड़ी की […]

Noimg

बिना बुनियादी व्यवस्था के शुरू हुआ रिक्शाडीह अस्थायी बस स्टैंड, यात्रियों और बस कर्मियों की बढ़ी परेशानी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कोयला डिपो स्थित बस स्टैंड को स्थानांतरित कर बाईपास थाना के समीप रिक्शाडीह में एक अस्थायी बस स्टैंड का निर्माण कराया गया है। हालांकि इस अस्थायी बस स्टैंड को आवश्यक तैयारियों के बिना ही आनन-फानन में शुरू कर दिए जाने से यात्रियों और बस कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस मालिकों और कंडक्टरों का कहना है कि बस स्टैंड पर अब तक किसी भी प्रकार की ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। न तो बसों के खड़े होने के लिए स्पष्ट स्थान निर्धारित किया गया है और न ही यात्रियों के लिए यात्री शेड की सुविधा उपलब्ध है। इससे बसों […]

Noimg

खेत किनारे बगीचे में मिला तीन माह के अज्ञात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कथोनी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत किनारे स्थित एक बगीचे में करीब तीन माह के अज्ञात शिशु का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उन्होंने बगीचे में शिशु का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद सूचना तेजी से गांव में फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि शिशु का शव कुछ समय से वहां पड़ा हुआ प्रतीत हो रहा था। इस हृदयविदारक घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग इसे मानवता को शर्मसार करने […]

Noimg

ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने 101 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, करीब 21 लाख की संपत्ति वापस || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। अभियान के छठे चरण में भागलपुर पुलिस ने 101 मोबाइल धारकों को उनके खोए या गुम हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे। इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। इस अवसर पर सिटी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी जांच के साथ-साथ विशेष टीम के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया गया और संबंधित धारकों को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह पहल […]

Noimg

मरीज बनकर उप विकास आयुक्त ने परखी स्वास्थ्य व्यवस्था, मॉडल सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम मरीज की तरह स्वयं रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंजीकरण कराया और पर्ची लेकर दंत विभाग के ओपीडी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में चिकित्सक द्वारा मरीज का उपचार किया गया। इसके उपरांत वे दवा वितरण काउंटर पर पहुंचे और वहां दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की भी जांच की। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने रोगी पंजीकरण काउंटर से लेकर जीविका रसोई तक अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण करते हुए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता […]

Noimg

23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर ने बाल भारती विद्यालय को सम्मानित किया || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के कर्नल रितेश मोहन के दिशा-निर्देश में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने बाल भारती विद्यालय को एनसीसी की सर्वश्रेष्ठ इकाई का खिताब प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, कार्यकारणी सदस्य नरेश केडिया एवं बालकृष्ण पंसारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी.पी. सिंह, विद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पांडे, सूबेदार दया बहादुर और हवलदार दशरथ थापा उपस्थित थे। सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों में अनुशासन, […]

Noimg

गंभीर बीमारी के कारण सेवानिवृत्त चौकीदार की इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पंचायत के निवासी सेवानिवृत्त चौकीदार रतनलाल दास (62 वर्ष) का इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल, भागलपुर में निधन हो गया। वे पिछले दो साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक चौकीदार राघोपुर हाट के निवासी थे। उनके पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि उनके पिता वर्ष 2023 में नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ दिन बाद घर के छत से गिरने की घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती रही। रविवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक उनकी तबियत और खराब हो गई, जिसके बाद […]

Noimg

आधारभूत संरचना को लेकर हुई बैठक || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना एवं संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्यपालक अभियंता को भागलपुर जिला अंतर्गत आधारभूत संरचनाओं एवं कई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में दो विभाग में आपसी समन्वय के अभाव में योजनाओं को लंबित पाया गया। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि दोनों विभाग संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण करेंगे एवं आपसी संबंध में स्थापित करते हुए उसे पूरा करने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करेंगे। पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल भागलपुर एवं विद्युत आपूर्ति शहरी तथा पूर्वी भागलपुर को निर्देश […]