July 6, 2022
नारायणपुर में तीन ट्रकों की टक्कर, एक ट्रक के चालक की मौत || GS NEWS
DESK 04 Bनारायणपुर : भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र के भगवान पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार अल सुबह तीन ट्रकों के बीच टक्कर में एक ट्रक के चालक की मौत हो गयी जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं. मृतक की पहचान नालंदा जिला के छितनबीघा निवासी परशुराम सिंह (50) के रूप में की गयी है जबकि झारखंड के कोडरमा निवासी राजेश यादव, जमुई के दिलीप यादव व मृतक का पुत्र विश्वजीत सिंह है. सबों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. दोपहर बाद तक भवानीपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था. जानकारी मिली है कि पेट्रोल पंप के पास पहले से एक ट्रक खड़ी थी. पहले इस खड़ी ट्रक में बिहपुर की […]