


नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के माखतकिया गांव में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे चदरा का गेट खोलने पहुंचे 13 वर्षीय किशोर को वहां छिपे सांप ने डस लिया। घटना के बाद किशोर की हालत को लेकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
घायल किशोर की पहचान माखतकिया गांव निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र मोहन कुमार सिंह (13) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहन घर के चदरा वाले गेट के पीछे गया था। इसी दौरान वह गेट खोलने के लिए जैसे ही वहां पहुंचा, गेट के पास छिपे सांप ने उसे डस लिया।

सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए। उन्होंने बिना देर किए किशोर को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया गया ।
















