5
(1)

बिहार प्रदेश जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार चन्द्रवंशी ने अपनी नई कमेटी की घोषणा रविवार को कर दी है। जिसमें नवगछिया के चार पार्टी कार्यकर्ताओं को कमेटी में जगह दी गई है। नवगछिया जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी प्रसाद सिंह निषाद को दूसरी बार अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है तो नीतीश कुमार निराला, प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया व अजय चौधरी को क्रमशः तीसरी, दूसरी व पहली बार प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गई है।

पार्टी ने चारों को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की यह बहुमूल्य जिम्मेदारी दी है।
वहीं इन चारों के मनोनयन पर भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारि कुमार भारती, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद,

चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार साह, व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमाकांत राय, मुख्य जिला प्रवक्ता कुमार मिलन सागर, जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, गुलशन मंडल, जिला महासचिव मुरारीलाल कुमार, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मंडल, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, घनश्याम मंडल, माधवेंद्र गुप्ता, डॉ कौशल किशोर पंकज, विजय राय, गंगाधर राय, छट्ठू राय, जयप्रकाश मंडल सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: