5
(1)

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के कांग्रेस स्वराज आश्रम में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भागलपुर लोकसभा के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजीत शर्मा के चुनाव की तैयारी को लेकर एकदिवसीय कार्यकारिणी की बैठक नवगछिया पुलिस जिला युवा कांग्रेस के संयोजन में किया गया। इस बैठक में बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी राजेश सिंह उर्फ सनी एवं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो इरफान आलम व मंच संचालन नवगछिया पुलिस जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो सबरार आलम ने किया।

बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी राजेश सनी ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथी को घर-घर जाकर जनता से अपील कर कांग्रेस से गठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा के पक्ष में मतदान करने को कहा। वही मौके पर बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही सरकार है और युवाओं के साथ सौतेलापन कर रही है। देश में हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद के राजनीति नहीं चलेगी। युवाओं को रोजगार देना होगा। अच्छी शिक्षा देनी होगी। किसानों का जो हक है उसे देना होगा। महंगाई को कम करना होगा। देश की जनता जाग गई है। इस बार भाजपा इंडिये गठबंधन 200 भी सीट लोकसभा में नहीं ला पाएंगी।

मौके पर बिहार झारखंड सोशल मीडिया के विवेक कुमार, कांग्रेस नेता नवीन शर्मा, भागलपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, रोहित आनंद शुक्ला, अलख निरंजन पासवान, बिहार किसान मोर्चा सहसंयोजक सोनू ईश्वर, आरिफ रजा, मो फिरोज आलम, मो जहांगीर, मो एहतेशाम, हस्बुल शेख, तबरेज उर्फ संटी, मो अथहर, मो लाल, मनीष यादव, गोपाल कुमार, मो जावेद सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे। वहीं बिहार प्रभारी एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने कांग्रेस न्याय गारंटी के तहत पहले नौकरी पक्की पेपर लीक से मुक्ति युवा शेरनी, जय जवान, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गारंटी है केंद्र में सरकार बनने के बाद यह सब गारंटी को लागू किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: