5
(3)

नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविशंकर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गई।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान खगड़िया जिले के माड़िया गांव निवासी मुकेश सिंह, पिता नरेश सिंह, के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचने के बाद युवक अचानक हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बार-बार ऊंची आवाज में कह रहा था, “अभी पूरा अस्पताल खरीद लूंगा, यह खरीद लूंगा, वह खरीद लूंगा।” उसकी हरकतों से अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को शांत कराया। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक को हिरासत में रखा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह न्यायालय परिसर में अचेत अवस्था में कैसे पहुंचा और उसकी इस स्थिति के पीछे क्या कारण था।

घटना को लेकर अस्पताल एवं न्यायालय परिसर में लोगों के बीच काफी देर तक चर्चा होती रही। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: