5
(1)

नवगछिया । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाए जा रहे “सृजन जनसंपर्क अभियान” के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सैदपुर निवासी दीपक कुमार को गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जानकारी के अनुसार दीपक कुमार ने अभियान के दौरान गोपालपुर क्षेत्र से 200 से अधिक नए लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में उनके योगदान को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में गोपालपुर प्रखंड में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवीनचंद्र कुंवर, मिथिलेश कुंवर, विनय कुंवर, नितेश कुमार, विश्वजीत कुमार, चितरंजन कुमार, अनुज कुमार, सौरव कुमार, अमर कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। सभी ने दीपक कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दीपक कुमार ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम जनता की समस्याओं को पार्टी मंच के माध्यम से उठाने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: