5
(2)

रंगरा में कॉलेज यथास्थान संचालित करने की मांग पर छात्र-ग्रामीण अड़े, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

नवगछिया । रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों एवं ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का दावा है कि अनशन पर बैठे लोगों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।

अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया एवं मृदुल शर्मा लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। आंदोलनकारियों के अनुसार, अनशनकारियों का रक्तचाप कम हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रंगरा के चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि डिग्री कॉलेज को रंगरा से स्थानांतरित किए जाने के विरोध में पहले मशाल जुलूस, पुतला दहन, आक्रोश मार्च, हस्ताक्षर अभियान और धरना जैसे चरणबद्ध आंदोलन किए गए थे। मांगें पूरी नहीं होने पर एक जुलाई से आमरण अनशन शुरू किया गया, जो अब भी जारी है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

अनशनकारी आशुतोष सिंह एवं धर्मेश झा ने कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर प्रशासन का रवैया निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि जब तक कॉलेज को पुनः रंगरा में संचालित करने का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अनशनकारी अनुज चौरसिया ने कहा कि पांच दिनों से अन्न-जल त्यागने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि भवन निर्माण और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद कॉलेज का स्थानांतरण कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

मृदुल शर्मा ने कहा कि तीनटंगा दियारा क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ का प्रभाव रहने के कारण वहां कॉलेज संचालन में व्यावहारिक कठिनाइयां आएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए स्थानांतरण आदेश वापस लिया जाना चाहिए।

आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीण पहुंचकर अनशनकारियों का समर्थन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने बताया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने बिहार सरकार, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार करते हुए कॉलेज को रंगरा में ही संचालित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का अगला चरण शुरू किया जाएगा।

अनशन स्थल पर सियाराम मंडल, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद भोलू, राकेश ठाकुर, राजन ठाकुर, बंटी ठाकुर, रोजी ठाकुर, पंकज जायसवाल, मोहम्मद हाकीम, सिकंदर मंडल, गुलशन झा, आनंद सिंह, उप प्रमुख दिवाकर सिंह, प्रियतोश सिंह, राजेश शर्मा, चितरंजन शर्मा, शंकर शर्मा, आशीष मंडल, पप्पू ठाकुर, मिक्कू झा, भरत भूषण गणपति, बिहारी मंडल, मिठ्ठू जायसवाल, विनोद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र उपस्थित रहे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: