5
(1)

नारायणपुर – भ्रमरपुर गांव के रामजानकी ठाकुरबाड़ी मैदान से बुधवार की सुबह श्री हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित विराट धर्म समागम सह रामोत्सव कार्यक्रम को लेकर भव्य कलश शोभा – यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकलकर नन्हकार गंगाघाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा गया। वहां से आपस लौटने के क्रम में करीब एक हजार एक महिला व युवती कलश यात्रियों के जत्था का जय श्रीराम जय घोष के साथ नगर भ्रमण कराया गया।

मनोहर झा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से धर्म समागम सह रामोत्सव कार्यक्रम का नेतृत्व संजय झा कर रहे है। कार्यक्रम के प्रधान संरक्षक स्वामी आगमानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा गुरूवार को विधिवत उद्घघाटन किया जायेगा। संजय झा ने बताया कि वृंदावन से पधारी कथा व्यास सुश्री दीक्षा सरकार दोपहर दो बजे से संध्या छह बजे तक राम – कृष्ण की कथा करेंगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रसून कुमार उर्फ मुन्नी मिश्रा , भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्रा उर्फ दीपक, आचार्य संपूर्णानंद झा , बमशंकर साह , प्रकाश झा , गौतम गोविंदा आदि मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: