5
(2)

यूको बैंक से जीविका समूह की राशि निकालकर लौट रही महिला से 16 सितंबर को हुई थी छिनतई, फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में महिला से हुई 50 हजार रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने नकदी बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुराबगंज निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से छिनतई के 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में शामिल दूसरे आरोपित मुकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नवगछिया पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो अक्टूबर को ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन चौक पर पुलिस ने भटगामा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

यूको बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला को बनाया था निशाना

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार रोहित यादव ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है। उसके अनुसार, दोनों ने इसे अररिया सदर ब्लॉक क्षेत्र से चोरी किया था और इसका इस्तेमाल चोरी व छिनतई की घटनाओं में करते थे।

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को ढोलबज्जा बाजार स्थित यूको बैंक से एक महिला जीविका समूह की राशि निकालकर लौट रही थी। आरोप है कि दोनों आरोपित बैंक से ही महिला की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। सुनसान स्थान देखकर उन्होंने महिला से 50 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए।

महिला के लिखित आवेदन के आधार पर ढोलबज्जा थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया था।

आरोपित के घर से बरामद हुए 50 हजार रुपये

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार रोहित यादव की निशानदेही पर उसके घर से छिनतई के 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े जाने के मामले में भी ढोलबज्जा थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस फरार आरोपित मुकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, गिरफ्तार रोहित यादव को छिनतई से संबंधित कांड संख्या 68/26 में रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: