5
(3)

नवगछिया। प्रदेश कार्यालय पटना में पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी में उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जद (यू) प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधान पार्षद अफाक अहमद खान, विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: