


नवगछिया। बाल भारती विद्यालय नवगछिया के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विद्यालय की प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि कुल 13 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
इस वर्ष मयंक माधव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ध्रुव कुमार 95.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं समीर 94.8 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर रहे।
अन्य सफल छात्रों में श्रेयसी आर्या (94%), वैभव राज (93.2%), सुमित (92.5%), लीजा (92.2%), सोनाली (92%), निशांत (91.8%), अक्षय कुमार (91.8%), वैभव भारती (91.2%), कृतिका कुमारी (90.4%) एवं हरिओम (90%) शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।
















