


नवगछिया : बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण को लेकर नवगछिया में एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखा गया। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में देर शाम कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता उपेंद्र यादव एवं किशोर झा की उपस्थिति में भाजपा नेता मुकेश राणा, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, सौरभ पोद्दार, तपेश झा, जदयू नेता हितेष चंद्र, शक्ति केंद्र प्रमुख राजू यादव, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, शैलेश झा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जोरदार जयकारे लगाए। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच भी मिठाइयां वितरित की गईं।
मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को नई सरकार से बेहतर विकास की उम्मीद है और राज्य प्रगति के नए रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
















