



नवगछिया: एफसीआई गोदाम नवगछिया में ट्रक से गिरकर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शाहकुंड थाना के बासुदेवपुर निवासी बोढ़न पासवान के पुत्र छोटू पासवान हैं। घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि एफएफसी गौदाम में ट्रक में अनाज लोड करने के दौरान ड्राइवर रस्सी से बांध रहा था। इसी दौरान ट्रक से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं ।

















