


नवगछिया – थानाक्षेत्र के पकड़ा गांव में फायरिंग होने की सूचना है. नवगछिया पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं कि है. कुछ स्थानीय लोगों ने अपना नाम न जगजाहिर करने के शर्त पर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ताबड़तोड़ सात चक्र गोलियां चलायी और बिना किसी को कुछ कहे वहां से भाग गया. ग्रामीणों ने कहा है कि स्थल पर खोखा भी देखा गया है. गोली चलने से गांव में दहशत का माहौल है.


















