


नवगछिया बाजार में बारिश के कारण मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नवगछिया नगर पार्षद चम्पा कुमारी ने नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से अपने वार्ड सहित सभी जगहों पर फागिंग मशीन से छिड़काव कार्य कराने की मांग की है. चंपा कुमारी ने कहा कि बारिश के कारण मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग मशीन से छिड़काव कार्य बेहद आवश्यक है.


















