5
(1)

नवगछिया । जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पटना में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण सड़कों के निर्माण से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक ने मंत्री को सड़कों की स्वीकृति मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधायक बुलो मंडल ने मंत्री के समक्ष रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा दक्षिण अंतर्गत तिनटंगा डुमरिया पीएमजीएसवाई रोड, जो गोपाल मंडल के घर के पास से उसरहिया गोखूल मंडल के घर तक जाती है, गोपालपुर प्रखंड के गोपालपुर डिमाहा पंचायत अंतर्गत बोचाही रिंग बांध 4 नंबर ठोकर से नवटोलिया तक, भाया कांटी धार के पुल एवं सड़क निर्माण, इस्माइलपुर प्रखंड के गंगा चौक से बसगाढ़ा परबत्ता रोड होते हुए पीएमजीएसवाई रोड लक्ष्मीपुर तक सड़क निर्माण सहित कई परियोजनाओं के मुद्दे उठाए।

इसके अलावा नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत में जपतेली ग्राम से विक्रमशिला तक जाने वाली पीसीसी सड़क का एकल टेंडर प्रक्रिया में होने के कारण रि-टेंडर प्रक्रिया में चला गया है। सड़क निर्माण में पड़ने वाले निजी भूमि के अधिग्रहण के लिए विभाग द्वारा आवश्यक राशि का आवंटन भी किया जा चुका है।

विधायक बुलो मंडल ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के समुचित विकास में सबसे बड़ी बाधा आवागमन की उचित सुविधा न होना है और इसलिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: