5
(2)

बच्चों के विवाद में विकास कुमार की कर दी थी हत्या

नवगछिया न्यायालय के अपर जिला और सत्र न्यायाधीश तृतीय नीरज बिहारी लाल ने हत्या करने के मामले के पांच आरोपियो के विरुद्ध दोष सिद्ध किया है। सभी आरोपी गोपालपुर थाना के मालपुर निवासी रंजन साह, राम कृपाल साह, मनोहर साह, जितेंद्र साह, अरविंद साह हैं। बच्चों के विवाद को लेकर महेंद्र साह के पुत्र विकास कुमार की लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गयी थी।

घटना छह अगस्त वर्ष 2020 की है। हत्या की प्राथमिकी मृतक के पिता महेंद्र साह के बयान पर गोपालपुर थाना में दर्ज की गयी थी, जिसमे बताया गया था कि बच्चों के विवाद में विकास कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, विकास की इालज के दौरान मौत हो गई थी।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय ने सुनवाई की। सजा छह अक्तूबर को सुनाई जायेगी।मुकदमे में अपर लोक अभियोजक देवेंद्र कुमार सिंह ने बहस में हिस्सा लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: