नवगछिया । भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार सुबह इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और कई अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने उपस्थिति पंजी एवं स्टाफ रजिस्टर की गहन जांच की। जांच में बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था में खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सात दिनों के भीतर हर हाल में बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन को दुरुस्त कराया जाए, ताकि सभी कर्मियों की उपस्थिति नियमित एवं पारदर्शी ढंग से दर्ज हो सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने तथा अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि आम लोगों को समय पर बेहतर सेवाएं मिल सकें।
जिला परिषद अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया।
इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, जिला परिषद अध्यक्ष ने व्यवस्था सुधार के दिए सख्त निर्देश