5
(1)

नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरूण कुमार सिन्हा और राजू प्रधान के कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बाबत जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दोनों पदाधिकारी को हटाने की मांग की है। जदयू जिलाध्यक्ष कहा है कि दोनों पदाधिकारी भागलपुर में रहते हैं और कभी भी समय पर ड्यूटी नहीं आते हैं।

प्रदेश के आदेशानुसार अस्पतालों की स्थिति की जानकारी लेने का आदेश मिला। इसी संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक और मैनेजर से आवश्यक सवाल पूछे गए थे। उपाधीक्षक की ओर से कोई जवाब नहीं आया और मैनेजर के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।

सिविल सर्जन उमेश शर्मा जब अनुमंडलीय अस्पताल निरीक्षण करने आये तब ये दोनों पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे। इन दोनों पदाधिकारियों के चलते अस्पताल की स्थिति चिंताजनक है। इस महामारी के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को हटाने की आवश्यकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: