5
(1)

नवगछिया | आये दिन नवगछिया जाम के जंजाल में उलझा रहता है। शनिवार का दिन नवगछिया के लिए जाम का दिन साबित हुआ। शनिवार को रेलवे 11 न० केबिन के पास घंटो जाम लगा रहा। जिसके कारण केबिन के दोनो ओर गाड़ियों की लम्बी – लम्बी कतारें लग गई। रेलवे फाटक पर गेटमैन को हो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही दूसरी ओर देर शाम को मकनपुर चौक पर भीषण जाम लग गया। जिसमे सैकड़ों गाडियां रेंगती नजर आई। जाम का मुख्य वजह रोड पर चल रहा खाद लोडिंग अनलोडिंग था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदार की प्रशासन से मिलीभगत के कारण ऐसा हाल होता है। और सप्ताह में बार-बार ऐसा नजारा देखने को मिलता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: