5
(2)

रविशंकर सिंह ने संभाली गोपालपुर थाना की कमान, अपराध नियंत्रण और भयमुक्त माहौल को बताया प्राथमिकता

नवगछिया । गोपालपुर थाना में बुधवार को नवपदस्थापित थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह के योगदान पर ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने थाना की नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई।

अभिनंदन समारोह में स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीणों ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष से क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करने की अपेक्षा जताई।

समारोह में संतोष सिंह, भाजपा नेता मनोज कुंवर, मनोज कुमार, कांग्रेस नेता बाल्मीकि कुंवर, जदयू नेता चिरंजीवी राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहा कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना उनकी प्राथमिकता होगी। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त और भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए पुलिस एवं आमलोगों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलती है और किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोका जा सकता है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आमलोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

ग्रामीणों ने भी थानाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस को आवश्यक सहयोग देने में वे हमेशा आगे रहेंगे। अभिनंदन समारोह आपसी संवाद और सहयोग के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: