5
(1)

नवगछिया : भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून, के तत्वाधान में जैव विविधता दिवस के अवसर पर जैव विविधता संरक्षण एवम प्रबंधन विषय पर कटिहार जिला अंतर्गत कुर्सेला प्रखंड के कटरिया ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जलज परियोजना के सहायक समन्यवक राहुल कुमार राज ने जलज परियोजना के उद्देश्य एवम (जलज रामचिरैया जागरूकता केंद्र)के बारे मे जानकारी दिए। एवम बताया कि हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें।

जैव विविधता के कमी होने से प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा और तूफान आदि आने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है अत: हमारे लिए जैव विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है।जैव विविधता दिवस के अवसर पर जैव विविधता के महत्व पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए इसका रखरखाव करना बहुत महत्वपूर्ण है। जानवरों, पौधों और सूक्ष्मजीवों की एक विस्तृत श्रृंखला के बिना, हम स्वस्थ पारिस्थितिकी प्रणालियों की आशा भी नहीं कर सकते हैं। ये सभी पारिस्थितिकी तंत्र में अहम भूमिका निभाते हैं सभी जीवित चीजों और उनकी अंतःक्रियाओं की विविधता है। साथ ही सभी ने जैव विविधता संरक्षण एवम प्रबंधन के लिए संकल्प भी लिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: