



नारायणपुर – भवानीपुर थाना में शनिवार को भूमिविवाद से संबंधित जनता दरबार आयोजन हुआ. सीओ अजय सरकार और भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने मामले की सुनवाई किया. जनता दरबार में कुल पांच मामले आये जिसमें तीन मामले का ऑन द स्पाॅट निष्पादित किया गया . मौके पर भवानीपुर एएसआई मुकेश कुमार यादव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहें.
















