



नारायणपुर : शनिवार को भवानीपुर ओपी परिसर में भूमि विवाद के जनता दरबार में तीन मामला अंचला अधिकारी अजय कुमार सरकार ने निष्पादित किया। श्री सरकार ने बताया कि आठ मामले का सुनवाई हुआ। आठ में से पांच मामले को सुनवाई के लिए अगली तिथि दिया गया जबकि तीन मामला निष्पादित हुआ। तीन में से दो मामला बटवारा का था और एक मामला विवादित जमीन का।

















