5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय विष्णुदेव शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवगछिया की दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार बाइक ने विष्णुदेव शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विष्णुदेव शर्मा रोज की तरह अपने खेत में गाय के लिए चारा लाने गए थे। लौटते समय एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: