0
(0)

कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संध्या 5:30 बजे सैंडिस कंपाउंड पार्क में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर”आज की शाम शहीदों के नाम”एक कैडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की जीवन पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कांग्रेस इंटक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने भारत माता के अमर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए कहा कि देश शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। हमारे सैनिकों की बहादुरी,देशप्रेम और बलिदान पर हम सभी देशवासियों का गर्व है।

उनके समर्पण को हम सभी याद करते हुए उन शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए अपने पूर्ण सामर्थ्य के साथ देश के समस्त विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा हमारा लोकतंत्र जोशपूर्ण है। इस शुभ दिवस पर हम देश के सभ्यागत आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों को कायम रखने तथा शांतिपूर्ण, समरसतापूर्ण और प्रगतिगामी भारत का निर्माण करने के प्रति स्वयं को समर्पित करेंगे।
मौके पर युवा नेता मनीष कुमार,मंटू यादव,युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव,आकाश कुमार, डॉ आरिफ आजाद,डॉ विश्वजीत कुमार,कामेश्वर मंडल, सिकंदर चौधरी,पंकज चौधरी,दयानंद यादव,पी के यादव, प्रो मुकुंद कुमार सिन्हा, शाहबाज खान,विजय कुमार,सनी कुमार,आनंद कुमार दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: