


खगड़िया के गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य बाजार स्थित नाला निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायतों के बाद एसडीओ संजय कुमार ने जांच टीम गठित कर निर्माण स्थल का निरीक्षण कराया। टीम ने ईंट, सीमेंट, सरिया और बालू के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित रख लिए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है और स्थल पर योजना संबंधी सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। वहीं प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
















