



खरीक बाजार में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी समेत छ दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.ज्वेलरी दुकानदार राजीव पोद्दार ,हरि पोद्दार,14 नंबर सड़क पर छंगूरी साह के पान गुटके की दुकान,आलू का थोक विक्रेता निर्मल चौधरी के दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने तकरीबन₹25000 रुपए नगद और आभूषणों की चोरी कर ली. वही अज्ञात चोरों ने शंभू झा,अमजद इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया.

खरीक बाजार में सोमवार की रात एक साथ कई दुकानों में चोरी की घटना होने से खरीक बाजार के व्यवसायियों में दहशत है. खरीक थाना से महज200
मीटर की की हवाई दूरी के दायरे में सभी व्यवसायियों के दुकान में चोरी हुई है.व्यवसायी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. व्यवसायियों ने कहा कि पुलिस की लचर व्यवस्था की वजह से व्यवसायियों का व्यवसाय सुरक्षित नहीं रह गया है. रात में चोर दुकान का ताला तोड फोन उठा ले जा रहे हैं इस बाबत हम सभी व्यवसाई नवगछिया पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन देंगे और सुरक्षा की गुहार लगाएंगे.

















