5
(2)

नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान सिंहकुंड निवासी सरोज राम के पुत्र मनसुख कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनसुख कुमार बुधवार को कोसी नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने के कारण वह नदी की तेज धारा में डूब गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, युवक की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने खरीक के अंचलाधिकारी (सीओ) से आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: