5
(1)

नवगछिया | परबत्ता थानां के बिकमशीला सेतु पहुँच पथ पर टेक्नो मिशन के पास मंगलवार के सुबह कुहासे में नवगछिया से भागलपुर जा रही यात्रियों से भरी टेम्पू के पलट जाने से टेम्पू में सवार चार यात्री घायल हो गए।घायलो को स्थानीय लोगो और परबत्ता पुलिस के सहयोग से जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर भेजा गया।अस्पताल में सभी घायलो का ईलाज किया गया।

ईलाज के दौरान गम्भीर रूप से घायल पीरपैंती परसबन्ना निवासी शिव नारायण यादव 77 वर्ष की मौत हो गयी। मृतक नवगछिया से टेम्पू से भागलपुर आ रहा था वहां से वह पीरपैंती जाता। इसी दौरान वह दर्घटना का शिकार हो गया।परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना के सम्बंध में बताया कि दर्घटना में सभी को हल्का चोट लग था जबकि शिवनारायण यादव गम्भीर रूप से घायल थे।मायागंज अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: