0
(0)

निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर, विधान परिषद क्षेत्र संख्या -21के स्थानीय प्राधिकार के चुनाव के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार संजय कुमार के समर्थन में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव चुनावी सभा को संबोधित करने आज जिला स्कूल भागलपुर के प्रांगण में पहुंचे। जिले के सभी प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।

वहीं एमएलसी चुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुमार, नाथनगर विधानसभा अशरफ अली सिद्धकी और पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भी सभा को संबोधित किया। साथ ही राजद के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार साह, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, केदार नाथ यादव,विश्वजीत कुशवाहा, सुधीर शर्मा, अरुण साह,पप्पू अली, मनोहर मंडल, गौतम बनर्जी, मनजीत ठाकुर, गोलू कुमार, प्रीतम कुमार, बृजेश कुमार के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संजय कुमार विकासशील, कर्मठ और जुझारू उम्मीदवार हैं इन्हें एमएलसी पद के लिए अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनावे जिससे इस क्षेत्र का विकास होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: