



भागलपुर: मध्य विद्यालय कुरपट सबौर में हाल ही में प्रधानाध्यापक का एक विवादास्पद लुंगी वाला वीडियो वायरल हुआ, जिससे उनके हटाए जाने की चर्चा तेज हो गई। लेकिन आज विद्यालय में ग्रामीण, अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर उनके समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रधानाध्यापक के कार्यकाल में विद्यालय में काफी सुधार हुआ है और उनकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वीडियो में केवल एक क्षण को कैद किया गया, जबकि प्रधानाध्यापक के सकारात्मक कार्यों को अनदेखा किया गया।

विरोध के बीच सबौर पुलिस ने श्यामला मैडम को हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम से अभिभावक, ग्रामीण और छात्र-छात्राओं में खुशी लौट आई है। सभी ने एकमत होकर प्रधानाध्यापक को बनाए रखने की मांग की है।














