5
(1)

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के 12 नंबर गुमटी के पास किराए के मकान में रह रहे राजू हलवाई ने जीवन लीला समाप्त कर लिया। दरअसल राजू हलवाई जगदीशपुर का रहने वाला है, और कई सालों से यहां पर रह रहा था।10 दिन पहले पत्नी पति को छोड़कर कहीं चली गई थी। जिसके बाद से यह परेशान रहता था और बीते रात देर रात जहरीला समान खा लिया।

सुबह जब मकान मालिक को अंदर से कराहने की आवाज सुनाई दी तो दरवाजा तोड़कर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वही मौत के बाद बरारी केम्प पुलिस के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई है। मकान मालिक का कहना है कि अक्सर पति पत्नी में लड़ाई झगड़ा होता था। जिसके कारण पत्नी घर छोड़कर भाग गई और इसने जहर खा लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: