


भागलपुर।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक दुखद खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आई है। कहलगांव प्रखंड के रानी बमियां गांव निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह की मिसाइल हमले में मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
बताया जाता है कि देवनंदन प्रसाद सिंह एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वे एक ऑयल टैंकर जहाज पर ड्यूटी कर रहे थे, जो Basra से निकलकर Fujairah होते हुए Singapore की ओर जा रहा था। यह जहाज Marshall Islands के झंडे के तहत संचालित हो रहा था।
जानकारी के अनुसार जहाज की अंतिम लोकेशन बसरा के पास थी। बुधवार की रात क्षेत्र में जारी तनाव के बीच अचानक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें देवनंदन प्रसाद सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना की पुष्टि कंपनी की ओर से कर दी गई है।
जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी और भाई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
परिवार ने सरकार से अपील की है कि किसी भी तरह उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार से पहले परिवारजन उनके अंतिम दर्शन कर सकें।
एक इंजीनियर जो समुद्र पार देश का नाम रोशन कर रहा था, अब उसके तिरंगे में लिपटकर घर लौटने का इंतजार पूरे गांव की आंखें कर रही हैं।













