5
(1)

नवगछिया। पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में शनिवार देर शाम कुल्हाड़ी से हत्या मामले में बताया जाता है कि किशोर सिंह नगरपारा गांव में मुन्ना मंडल के दुकान की मचान पर बैठा था। उसी समय एक व्यक्ति से नोंक झोंक हुआ। नोंकझुंक होने के बाद स्थिति बिगड़ गया। इसके बाद मारपीट हुआ। पीछे से कुल्हाड़ी मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते हैं भवानीपुर थाना पुलिस के साथ नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर आलोक कुमार व बिहपुर, झंडापुर, परबत्ता, खरीक थाना की पुलिस भी पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी सेविका सोनी देवी सहित पुत्री शबनम, पुत्र सत्यम को छोड़ गया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। फिलहाल पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस बीच बबीता देवी के फूंस के घर (भुसखार) में किसी ने आग लगा दिया। आग से एक झोपड़ी जल गया। घटना के बाद मंडल टोला के सभी घरों से पुरुष फरार थे। पुलिस ने कहा कि घटना के बाबत जो भी प्राथमिक होगी उसमें दोषी पाए जाने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रुपए देकर लोगों की मदद करता था विकल सिंह

मृतक विकल सिंह शराब बरामदगी के मामले में दो बार जेल भी जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था लेकिन इस काम के साथ साथ गरीब और जरूरतमंदों को जरूरत पड़ने पर रुपया देकर मदद भी करता था। मृतक किशोर उर्फ विकल सिंह उदार दिल के व्यक्ति थे, जो भी व्यक्ति उसके दरवाजे पर आता था या रास्ते में किसी ने उधार रूपये मांग लिया तो उसकी क्षमता के अनुसार रुपए देकर मदद जरूर करता था। नगरपारा गांव के मंडल टोला में भी शनिवार को बकाया रुपया लेने के लिए गया था क्योंकि विकल सिंह को अपने घर की दिवार का प्लास्टर भी कर करवाना था। इसलिए रुपए की आवश्यकता थी। वही रुपया लेने के लिए वहां गया था। आशंका जताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वहां मारपीट हुआ जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। वही ग्रामीण सूत्रों से पता चला है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अपने बचाव में फूंस के भुसखार में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। फिलहाल हत्या के कारण का पुलिस पता लगा रही है।
क्या कहते हैं नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा ने कहा की पैसे के तकादा करने को लेकर विवाद हुआ है। घटना में छह लोगों का नाम सामने आया है। दो का नाम सामने आया है। दो तीन दिन में इस हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। पुलिस कार्यवाई में जुट गई है।

विक्कल सिंह के हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर
परिजन सहित ग्रामीणों में भय

भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव स्थित बजरंगवली स्थान के समीप शनिवार देर शाम एक किराना दुकान के सामने धारदार हथियार से आंगनबाड़ी सेविका पति किशोर कुमार सिंह उर्फ विक्कल सिंह हत्याकांड में हत्यारा पुलिस गिरफ्त से बाहर है। नगरपारा गांव में दिनभर उदासी छाई रही। लोग भयभीत है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है लेकिन कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। लगातार गांव में पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस शव का अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार को चकरामी गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि इकलौते पुत्र सत्यम कुमार सिंह ने दी। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई वशिष्ठ कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की संध्या के चैती दुर्गा मंदिर की संध्या आरती में शामिल होकर विक्कल सिंह घर नहीं आकर मंडल टोला की तरफ चला गया। जहां वह नियमित जाया करता था। वहां पप्पू मंडल के दुकान से सिगरेट लेकर वहीं मचान पर बैठकर पी रहा था। तभी कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर मौत का घाट उतार दिया। शनिवार की रात्रि 8:38 बजे के बाद फोन का जवाब विक्कल सिंह नहीं दे रहा था। जिससे परिजन परेशान हो गये थे। परिजनों का मानना है कि हत्या कर जब मौत के बारे में अपराधी कंर्फम हो गया होगा तो उसी टोला के नीरज मंडल ने परिजनों को विक्कल सिंह के ऐंक्सीडेंट के बारे में जानकारी दी। सूचना पर बड़े भाई वहां पहुंचे तो विक्कल सिंह को मृत पाया गया। धीरे-धीरे अन्य ग्रामीण की घटनास्थल पर जुटने लगे। परिजनों का कहना है कि तीन दिन पूर्व विक्कल सिंह को संजय मंडल द्वारा कहा गया था कि अब तुम्हारा अंतिम समय नजदीक आ गया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनी कुमारी के आवेदन पर गांव के ही संजय मंडल, पंकज मंडल, अनिल मंडल, डब्लू मंडल, सचिन मंडल, नीरज मंडल व अन्य अज्ञात के विरूद्ध हत्या , अपराधिक षड्यंत्र रचने व धारा 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अपराधी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: