5
(1)

नवगछिया : शनिवार संध्या को नवगछिया पुलिस जिला के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर लक्ष्मीपुर के नारायणपुर चंडी स्थान में एक आगजनी की घटना घटी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग का आरंभ अलाव जलनें के दौरान हुआ और देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

वहीं, मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम गाड़ी लेकर पहुँची । दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग ने भारी नुकसान कर दिया। आगजनी में तीन झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गए। इसके कारण राशन और घरेलू सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस घटना में दो गाय घायल हो गए । आगजनी से प्रभावित घरों में छंगरी मंडल, श्याम सुंदर मंडल और रंजीत मंडल के झोपड़ी मकान शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: