5
(1)

आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाया मंदिर व बाजार, संध्या आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

नवगछिया।

नवगछिया बाजार के हृदयस्थल स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के बाजार तक आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा रहे हैं। मंदिर की मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इसी क्रम में मां दुर्गा के बेलपत्र निमंत्रण का आयोजन किया गया। इसमें पूजा समिति के कार्यकर्ताओं और पुजारियों ने भाग लिया। बेलपत्र निमंत्रण के बाद नगर भ्रमण किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में संध्या आरती आयोजित हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस बार मंदिर को दिया गया भव्य रूप

पूजा समिति के सदस्य बबलू भगत ने बताया कि इस बार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक झालरों एवं रोशनी से सजाया गया है। मां दुर्गा के दरबार को विशेष रूप दिया गया है, जिससे पूरा बाजार उत्सवी माहौल में नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

पूजा समिति के कार्यकर्ता रहे सक्रिय

कार्यक्रम में बबलू भगत, छोटू भगत, अभिषेक भगत, सुजीत भगत, विकास भगत और गगन भगत सहित पूजा समिति के कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को उत्सवी स्वरूप मिला है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: