



नवगछिया : गुरुवार को नवगछिया बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वदेशी अपनाओ’ कार्यक्रम का शुभारंभ वैशाली चौक पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम लोगों के बीच जागरूकता पत्रक का वितरण किया गया।

इससे पूर्व भाजपा कार्यालय, नवगछिया में भागलपुर विधायक रोहित पांडे के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह के बाद गोपाल गौशाला, नवगछिया से नगर भ्रमण की शुरुआत की गई। पदयात्रा के माध्यम से वैशाली चौक तक पहुँचकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के विधायक रोहित पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, महामंत्री मुकेश राणा, प्रभुनंदन चौधरी, बासुकी मंडल, पूर्व महामंत्री मनोज पांडे, किशोर झा, नरेश प्रसाद, भारती देवी, कुमकुम देवी, पूनम चौरसिया, मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, रंजीत झा, दीपक भगत, सुबोध कुशवाहा, विक्रम सिंह, प्रवेश यादव, चंदन जायसवाल, रजनीकांत सिंह, नन्हे सिंह राजपूत, राजेश झा, अजय गुप्ता, नंदकिशोर सिंह, पंकज शर्मा, अनिल कुमार, करण कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।














