



नवगछिया। पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर विवेक कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में अवैध हथियार व मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नवगछिया थाना एवं एएलटीएफ टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धोबिनिया गांव निवासी सुमन यादव पिता पुलिस यादव के घर पर छापेमारी कर विभिन्न कंपनी की कुल 234.72 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

मौके से सुमन यादव को गिरफ्तार कर उसकी मोबाइल भी जब्त की गई। इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 200/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी जारी है।















