



नवगछिया। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर में सघन वाहन जॉच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विशेष रूप से बिना हेलमेट चलाने वाले और ट्रिपल लोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शमन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान आम जनता से भी अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे और जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।














